फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान जोत के खिलाफ 14 गांव के लोग हुए लामबंद

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्राम पंचायत जोत के विभिन्न गांवों के लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर विकास खंड की ग्राम पंचायत जोत के प्रधान की मनमानी और भ्रष्टाचार से तंग 14 गांवों के लोग सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। साथ ही उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। प्रधान पर कार्रवाई न होने पर उन्होंने अनशन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जोत के 14 गांव के ग्रामीण नौ ट्रैक्टरों में सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने दिए ज्ञापन में बताया कि ग्राम प्रधान विकास कार्यों के लिए खुली बैठक नहीं कर रहे हैं। यदि कोई ग्रामीण सूचना अधिकार के तहत विकास कार्यों की जानकारी मांगता है तो उसे एससी-एसटी एक्ट लगवाने की धमकी दी जाती है। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत के कई गांवों में गलियां कच्ची पड़ी हुई हैं।
जलभराव के कारण बीमारियां फैल रही हैं। इस दौरान जोत, भारतपुर, रसूलपुर, लालपुर, फतेहपुर, अरसनिया, नगला आम, बलूपुर, मलिकपुर, नगरिया, नगला महुआ, नगला राधे आदि गांव के ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन

‘शौचालय के लिए जो धनराशि मिली है उसे आवास के लिए देना’
ग्राम पंचायत जोत के मजरा फतेहपुर निवासी पातीराम ने बताया कि उन्हें ग्राम पंचायत से शौचालय के लिए 12 हजार की धनराशि प्राप्त हुई थी। उन्होंने शौचालय अपनी निजी धनराशि से बनवाया है। प्रधान ने सौदा तय किया था कि शौचालय के लिए जो धनराशि प्राप्त हुई है उसे आवास के लिए देना है। जैसे ही धनराशि उसके खाते में आई प्रधान ने धनराशि उससे आवास के लिए ले ली, लेकिन आज तक उसे आवास भी नहीं मिल सका।
‘30 हजार रुपये न दे पाने के कारण आवास नहीं दिलवाया जा रहा’
ग्राम पंचायत जोत के गांव रसूलपुर निवासी पदम सिंह ने बताया कि उनसे आवास के नाम पर 30 हजार रुपये की मांग की गई है। 30 हजार रुपये न दे पाने के कारण उसे आवास नहीं दिलवाया जा रहा है, जबकि वह झोंपड़ी डालकर निवास कर रहा है।
‘प्रधान ने धोखाधड़ी करके 40 हजार रुपये निकाल लिए’
ग्राम पंचायत जोत के गांव लालपुर निवासी कृपाल सिंह का कहना है कि उसकी पत्नी के नाम आवास मिला। प्रधान ने पासबुक अपने पास रख ली। दो बार में प्रधान ने धोखाधड़ी करके 40 हजार रुपये निकाल लिए। आज भी उसकी पत्नी व उसकी स्वयं की पासबुक प्रधान अपने पास रखे हुए है। मांगने पर दे नहीं रहा है।
‘प्रधान शौचालय नहीं दिलवा रहा’
ग्राम पंचायत जोत के गांव रसूलपुर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह का कहना था कि वह शौचालय के लिए ग्राम प्रधान के चक्कर काट रहा है। प्रधान उसे शौचालय नहीं दिलवा रहा है। शौचालय के नाम पर चार हजार रुपये की मांग की जा रही है।
कुछ लोग राजनीतिक रूप से दबाव बनाने और चुनावी रंजिश के तहत आरोप लगा रहे हैं। जो भी कार्य कराए जा रहे हैं, शासनादेश के तहत कराए जा रहे हैं। मैं हर जांच के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन

-जसकरन सिंह कठेरिया, प्रधान जोत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें