फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे बात कर रहे दोस्तों को जीप ने कुचला, दो की मौत

Tue, 13 Jun 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला राया (मथुरा)
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
मथुरा के राया में सोमवार रात हुए हादसे में पांच दोस्तों को जीप ने रौंद दिया। ये सभी सड़‌क किनारे खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे। इनमें से दो दोस्तों की मौत हो गई। तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


हादसा राया के राया-बलदेव मार्ग पर देर शाम करीब आठ बजे हुआ। बताया गया है कि गांव कारब के रहने वाले मिश्रीलाल, प्रेमपाल, रैके, दिगम्बर और सुनील हवेली गांव के पास खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। पांचों दोस्त सड़क के किनारे ही थे। इसी दौरान आई एक तेज रफ्तार कार ने पांचों दोस्तों को रौंद दिया।    

इसमें मिश्रीलाल और प्रेमपाल की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई।  रैके, दिगंबर और सुनील घायल हैं, उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद जीप का चालक गाड़ी को भगा ले गया। वहीं मौके पर आसपास के ग्रामीणों के पहुंचने के बाद भीड़ लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें