फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहामंडी में टोरंट की टीम को घेरा, हंगामा

Sun, 07 Aug 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
लाोहामंडी में जमा लाोग - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
लोहामंडी के राजनगर में शनिवार सुबह टोरंट की चेकिंग के दौरान एक महिला को डंडा लगने पर हंगामा हो गया। लोगों ने टोरंट की टीम को घेर लिया। इस दौरान पुलिस से भी नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में बमुश्किल मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन

राज नगर में सुबह तकरीबन 11 बजे कटिया कनेक्शन काटने के लिए टोरंट की टीम गई थी। कर्मचारियों ने खंभे पर चढ़कर कटिया काटने शुरू कर दिए। इसी बीच तोमर सिंह के घर के आगे लगे खंभे से केबल काटी जा रही थीं तभी खंभे पर लगा डंडा तोमर सिंह की बेटी रीना के सिर में लग गया। इससे वह घायल हो गई। इसकी जानकारी पर आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर लोहामंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों का आरोप है कि टोरंट कर्मचारियोें ने घायल का इलाज नहीं कराया और मौके पर आई पुलिस ने भी उनसे अभद्रता की। इससे लोग भड़क गए। उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में लोगों का आक्रोश बढ़ा तो अतिरिक्त फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें