फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कालेजः फ्रेंडशिप के लिए चले लात-घूंसे, पूरा बैच सस्पेंड

Wed, 04 Nov 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज के एमबीबीएस 2013 बैच के छात्रों में छात्रा के साथ फ्रेंडशिप को लेकर जमकर लात-घूंसे चले। इसमें पांच छात्रों को चोट भी आई। प्राचार्य ने इसे गंभीरता से लेते हुए पूरे बैच को सस्पेंड कर दिया। जांच अनुशासन कमेटी को सौंपी है। रिपोर्ट आने तक छात्र कक्षा और हास्टल में नहीं आने दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बैच 2013 के दो गुटों में साथी छात्रा से फ्रेंडशिप को लेकर विवाद चला आ रहा था। बताया जाता है कि कई बार ये आमने-सामने भी आए। लेकिन 28 अक्तूबर की दोपहर लेक्चर थिएटर-2 में दोनों पक्षों में बहस हो गई। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। करीब 25 मिनट तक आपस में गुत्थम-गुत्था चलती रही। छात्राएं शोर करते हुए बाहर की ओर दौड़ पड़ी। सीनियर डाक्टरों को पता चला तो उन्होंने दोनों पक्षों को बमुश्किल शांत कराया।
प्राचार्य को शिकायत मिली तो उन्होंने सभी छात्रों को तलब किया। मारपीट करने वाले छात्रों के बारे में पूछा, तो किसी छात्र ने मुंह नहीं खोला। ऐसे में प्राचार्य ने पूरे बैच को निलंबित कर दिया। अनुशासन कमेटी को मामले की जांच करने को कहा गया है। प्राचार्य डा. एसके गर्ग ने बताया कि किसी बात को लेकर इनमें मारपीट हो गई थी। जांच पूरी होने तक इनके कक्षा और हास्टल से आने पर पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें