फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की अश्लील क्लिीपिंग बांटी

Sat, 13 Jun 2015 02:19 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहामंडी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवक डेढ़ साल तक छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा। अश्लील क्लिीपिंग बनाकर दोस्तों के मोबाइल में भेज दीं। विरोध पर इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी। जानकारी पर घरवालों ने भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। छात्रा ने चाइल्ड लाइन से मदद की गुहार लगाई। उसे पंचशील आश्रय गृह भेजा गया है।
विज्ञापन

लोहामंडी क्षेत्र निवासी किशोरी 12वीं की छात्रा है। उसने चाइल्ड लाइन को बताया कि तीन साल पहले उसकी दोस्ती क्षेत्र के ही युवक से हो गई। डेढ़ साल पहले बहाने से वह उसे अनजान जगह पर ले गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। अश्लील क्लिीपिंग बना ली। विरोध पर शादी की बात कही। इसके बाद से लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। शादी की जिद की तो युवक ने मिलना बंद कर दिया। इसके बाद क्लिीपिंग दोस्तों के मोबाइल में भेज दी। इंटरनेट पर भी अपलोड कर बदनाम करने की धमकी दी। किशोरी ने परिवारीजनों को बताया। मगर, उन्होंने बदनामी के डर से शिकायत करने से इंकार कर दिया। उसके स्कूल जाने और घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी। आठ जून को किशोरी ने घर से भागकर चाइल्ड लाइन से मदद की गुहार लगाई। किशोरी को बाल कल्याण समिति के आदेश पर पंचशील आश्रय गृह भेजा गया है। गृह के निदेशक डीडी मथुरिया का कहना है कि किशोरी की काउंसलिंग की गई। कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। उधर, चाइल्ड लाइन कोआर्डिनेटर नरेंद्र परिहार ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें