फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में फिर बड़ी वारदात, सराफ की दुकान से 12 लाख के जेवरात और नकदी की लूट

Wed, 06 Jan 2021 12:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा जिले के थाना अछनेरा क्षेत्र के रायभा गांव में सोमवार की रात बदमाश सर्राफ राजकुमार वर्मा की दुकान से करीब 12 लाख रुपये के जेवरात और एक लाख की नकदी उठा ले गए। खटपट की आवाज पर जागी दुकानदार की बहन घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला। तो उसने शोर मचाया। इस पर परिवार के लोग भी जाग गए। 

विज्ञापन

दुकानदार ने किसी तरह बाहर आए तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस पर राजकुमार ने भी फायर किया। मौके पर खून देख आशंका है कि गोली लगने से एक बदमाश घायल भी हुआ है। सूचना पाकर एसपी ग्रामीण और एसओजी टीम भी पहुंची। सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
रायभा के मुख्य बाजार में राजकुमार वर्मा की ओमप्रकाश ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। दुकान के ऊपर ही राजकुमार का परिवार रहता है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात करीब तीन बजे उनकी बहन को दुकान में खटपट की आवाज सुनायी दी। उसने नीचे उतरकर देखा तो बाहर से कुंडी लगी थी। 

विज्ञापन

उसने शोर मचाते हुए अपने भाइयों को जगाया। आसपास के पड़ोसी भी आवाज सुनकर जाग गए। राजकुमार अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर किसी तरह नीचे उतरे तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। राजकुमार ने भी अपनी पिस्टल से गोलियां दाी। दोनों तरफ से लगभग दस राउंड फायरिंग हुई। 

बताया जाता है कि इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल भी हो गया। इसके बाद सारे बदमाश भाग निकले। राजकुमार के अनुसार बदमाशों ने दुकान का शटर काटकर प्रवेश किया। इसके बाद 18 किलोग्राम चांदी करीब 50 ग्राम सोना और 1.60 लाख रुपये ले गए हैं। पीड़ित के अनुसार करीब छह बदमाश थे।

112 पर डायल के बावजूद नहीं उठा फोन
पीड़ित राजकुमार ने बताया कि उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर फोन मिलाया। कई बार डायल करने के बाद भी फोन नहीं उठा। फिर थाने में सूचना दी। बताया कि घटना के पौन घंटे बाद दो पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दी।तब थाना प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक पुलिस बल के साथ पहुंचे। मंगलवार सुबह एसपी सत्यजीत गुप्ता ने भी आकर जांच की।
विज्ञापन

एक किलोमीटर तक मिले खून के छींटे 
फायरिंग के दौरान किसी बदमाश को गोली लगने की आशंका है। लोगों ने बताया कि दुकान से करीब एक किलोमीटर तक खून से छींटे दिखे हैं। लोगों का मानना है कि यदि तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस पीछा करती, तो बदमाश पकड़े भी जा सकते थे।

एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। सीसीटीवी के फुटेज जुटाए जा रहे हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें