फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरकटी लाश देखकर मची सनसनी, नग्नावस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 06 Jan 2021 04:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सिरकटी लाश मिलने के बाद छानबीन करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद जनपद में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव के समीप चारागाह की नाली में बुधवार की सुबह नग्नावस्था में एक युवक का सिर विहीन शव पड़ा मिला। सिर कटी लाश देख क्षेत्रीय ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर एसपी ग्रामीण समेत थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर और प्रभारी निरीक्षक जसराना मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस युवक की शिनाख्त कराने और हत्यारोपियों की सुरागरसी में जुट गई है।
विज्ञापन


 
बुधवार सुबह रामनगर और आसपास के लोग शिकोहाबाद-मैनपुरी रोड स्थित चरागाह की खाली पड़ी जमीन पर क्रिकेट खेल रहे थे। तभी चारागाह के समीप खेत स्वामी आलू की फसल में पानी लगाने के लिए आया हुआ था। आलू के खेत में खून पड़ा देख उसने क्रिकेट खेल रहे युवकों को बुलाया। जब युवक चारागाह से आलू के खेत में पहुंचे तो एक युवक की नजर चारागाह की नाली में सिर कटी लाश पर पड़ी। 

बिजली विभाग के गोदाम पर बदमाशों का हमला, सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर बूंदकें-राइफल लूटीं
विज्ञापन


युवक सिरकटी लाश देखकर चीख पड़ा। हत्या की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। शिकोहाबाद से मैनपुरी और मैनपुरी से शिकोहाबाद आने वाले लोग भी वाहनों को रोक कर शव देखने लगे। हत्या की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर, सिरसागंज प्रभारी गिरीश कुमार गौतम मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन



पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण एसपी राजेश कुमार ने अधीनस्थों को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 45 वर्ष की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया है। हत्यारे मृतक का सिर भी काट कर ले गए हैं। सिर की तलाश की जा रही है। हत्याकांड का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें