रेवाड़ी में लूट की वारदात के बाद मौके पर जमा लोग।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रेवाड़ी में बुधवार को आंखों में मिर्च डालकर एक व्यापारी से तीन लाख की नगदी और स्कूटी लूटे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर के पत्थर घटी निवासी सौरभ गंज बाजार में खल बिनौला के थोक व्यापारी हैं। बुधवार दोपहर करीब पौने दो बजे वह तीन लाख रुपये की नगदी एचडीएफसी बैंक में जमा कराने के लिए जा रहे थे। शहर के सामान्य अस्पताल के पास एक व्यक्ति रोड पर खड़ा था, उसके साथ ही दो लोग पल्सर बाइक पर सवार थे।
पल्सर बाइक सवार ने सौरभ की स्कूटी को टक्कर मारी जिसके चलते व्यापारी गिर गया। इसके बाद रोड पर खड़े व्यक्ति ने व्यापारी की आंखों में मिर्च डाल दी। व्यापारी के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और नगदी और स्कूटी लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।