फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी केस में पुलिस के अफसर भी फंसे

Fri, 26 Aug 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
 रवि गिडवानी नाम के युवक को डकैती की योजना के आरोप में जेल भेजने के मामले में दो इंस्पेक्टरों के सस्पेंड हो जाने के बाद अब पुलिस के अफसर भी फंस गए हैं। रवि के खिलाफ कार्रवाई में अधिकारियों की भी सहमति रही थी। यह मामला डीजीपी के पास पहुंचने पर इसकी फिर से जांच कराई जा रही है। पुलिस में इससे हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

पिछले दिनों जब डीजीपी आगरा आए थे तब  रवि की बहन रीटा उनसे मिली थी। रीटा का कहना है कि रवि ने ही उस पर जानलेवा हमला कराया था। उसके खिलाफ पुलिस ने सही कार्रवाई की है। उधर रवि ने आईजी से शिकायत की थी कि उसे हिरासत में लेने के बाद उसके खिलाफ डकैती की योजना का केस बनाया गया। इसकी जांच के बाद शाहगंज और रकाबगंज के इंस्पेक्टर सस्पेंड किए गए थे। अब मामला डीजीपी के पास पहुंचने पर पुलिस के अफसर भी फंस गए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले की फिर से जांच कराई जा रही है। इस बार यह भी देखा जाएगा कि रवि से पूछताछ किस किसने की थी। इनमें अफसर भी शामिल बताए गए हैं। एक अधिकारी ने उसकी गिरफ्तारी की प्रेस कांफ्रेंस भी की थी। उधर, रीटा का यह भी आरोप है कि उसके हमलावरों ने जेल से बाहर आते ही पुलिस अफसरों से मिलकर उसके खिलाफ झूठे केस दर्ज करा दिए। इसकी भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें