फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रोवर दंपति हत्याकांड की जांच फिर शुरू

Tue, 23 Feb 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की पॉश कालोनी खंदारी के हनुमान चौराहा पर लेदर कारोबारी अवनीश कुमार ग्रोवर (69) और उनकी पत्नी ऊषा रानी (65) हत्याकांड की जांच फिर से शुरू हो गई। सोमवार को एसपी सिटी सुशील घुले, एएसपी हरीपर्वत ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कई बिंदुओं पर पड़ताल की।
विज्ञापन

बता दें, 15 नवंबर, 2015 को कारोबारी और उनकी पत्नी की घर में मेन गेट के पास फावड़े से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। दोनों के मुंह और पैर टेप से बांध दिए थे। पुलिस ने घर से लूटपाट की बात से इनकार किया था। कारोबारी के मोबाइल का सिम बरामद कर लिया गया था। वहीं टेप किसी जूता एक्सपोर्ट यूनिट का था। वह पैकिंग में इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस अब तक 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। हाल ही में आगरा आए डीजीपी जावीद अहमद ने घटना की समीक्षा की थी। इसके बाद फिर से इस घटना की जांच तेज कर दी गई है। खुलासे के लिए कवायद की जा रही है। सोमवार सुबह एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। हत्या के स्थान और अन्य कमरों को भी देखा। एसपी सिटी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें