फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12% ब्याज का लालच दे पौने दो करोड़ की ठगी, फर्जी चिट फंड कंपनी का ये है सच

Tue, 18 Jul 2017 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
‌च‌िट फंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्जी चिट फंड कंपनी के नाम पर पौने दो करोड़ की ठगी करने वाले लखनऊ के युवक पर पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। वहीं आगरा का रहने वाला उसका दूसरा साथी अभी फरार है। उसी के माध्यम से फिरोजाबाद के कई लोग उससे जुड़े थे। मामले में पूछताछ ‌के लिए लखनऊ पुलिस भी फिरोजाबाद पहुंच गई है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि 2016 में ईडन एग्रीकल्चर रिसर्च प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड नाटा हिंडोला चार बाग लखनऊ नाम से चिट फंड कंपनी का कार्यालय फिरोजाबाद की सुहाग नगर कालोनी में खोला गया था। आरोप है कि लखनऊ निवासी गौरव शंकर ने 12 प्रतिशत ब्याज दर का लालच देकर शहर में पचास से अधिक एजेंट बनाए। 

इन एजेंट के माध्यम से शहर के लोगों का पैसा कंपनी में लगवाया। बताया गया है कि इससे पहले गौरव शंकर ने आगरा के संजय प्‍लेस में भी कार्यालय खोला था। सोमवार को पुलिस ने छापा मारकर एक होटल के कमरे कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें से गौरव शंकर को छोड़कर शेष लोग कंपनी के कर्मचारी न होकर एजेंट थे। इन्ही ने झांसा देकर गौरव शंकर को पकड़वाया। 
विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी एजेंट को छोड़ दिया है। मंगलवार को कंपनी से जुड़े और भी एजेंट थाने पहुंचे। वहीं गौरवशंकर का साथी भानु फरार है। बताया गया है कि भानु आगरा का रहने वाला है। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। भानु के माध्यम से ही शहर के एजेंट कंपनी से जुड़े थे। मंगलवार को लखनऊ गुसाईगंज थाने से एसआई अजय कुमार भी पूछताछ करने को फिरोजाबाद के थाना दक्षिण पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें