यूपी के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक दलित को समुदाय विशेष के लोगों ने पीटा-पीटकर मार डाला। दलित की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण घटना स्थल पर एसएसपी सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।
मृतक के पिता ने तीन सगे भाइयों सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या, बलवा का अभियोग दर्ज कराया है। तनाव को ध्यान में रखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद के मोहल्ला काजीटोला निवासी विद्याराम (35) पुत्र राम बाबू कठेरिया का अपने भई देवीराम से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि पड़ोस में रहने वाले समुदाय विशेष के लोग हस्तक्षेप करने लगे।
इसी दौरान विद्याराम का विवाद उनसे हो गया। विवाद के दौरान समुदाय विशेष के युवकों ने विद्याराम के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। कुछ लोग बचाव के लिए दौड़े तो उनसे अभद्रता एवं गाली गलौज की।
विद्याराम को लाठी-डंडो से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद समुदाय विशेष के युवक उसे घर के पास डालकर फरार हो गए।
पुलिस फोर्स तैनात
सूचना पर एसएसपी डा. मनोज कुमार सहित जिले भर की फोर्स मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से बातचीत की। शब को कब्जे में लेने के साथ पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
पीएसी भी बुला ली गई। इस मामले में मृतक के पिता रामबाबू कठेरिया की तहरीर पर परवेज सहिततीन भाई नामजद व चार अन्य के खिलाफ हत्या,एससीएसटी एक्ट एवं बलबा के तहत अभियोग दर्ज कराया है।
एसएसपी डा. मनोज कुमार का कहना ने बताया कि हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।