फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता ने पकड़ी क्राइम ब्रांच की फर्जी टीम

Wed, 05 Aug 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एत्माद्दौला में क्राइम ब्रांच की टीम का सदस्य बनकर फैक्ट्री मालिक को धमकाने वाले दो युवकों को सपा नेता ने जनता के सहयोग से पकड़ लिया। दोनों की पिटाई के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। दरोगा की वर्दी पहनकर आने वाला आरोपियों का साथी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

कमला नगर निवासी मनीष जैन की नुनिहाई में दाल मिल में प्रयोग आने वाली जाली बनाने की फैक्ट्री है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह तकरीबन नौ बजे उनकी फैक्ट्री पर तीन लोग आए थे। इसमें एक दरोगा की वर्दी पहने था। उसकी नेम प्लेट पर राजेंद्र लिखा था। उसने खुद को आरटीआई सेल का अधिकारी बताया। मनीष उस वक्त फैक्ट्री नहीं पहुंचे थे। इस पर खुद को दरोगा बताने वाले युवक ने फोन पर उनसे बात की। कहा कि आपके फैक्ट्री के कागजात ठीक नहीं हैं। जो लोन लिया गया है उसमें फर्जी कागजात लगाए गए हैं। सभी कागजात लेकर हमारे पास आ जाओ। मनीष दोपहर में फैक्ट्री पहुंचे। थोड़ी देर बाद युवक भी आ गए और इस बार खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए धमकाना शुरू कर दिया।
इसके बाद चले गए, लेकिन फोन करते रहे। मंगलवार को मनीष ने इसकी जानकारी अपने दोस्त सपा नेता महबूब शाह और ब्रजेश प्रजापति को दी। उन्हें शक हो गया तो पुलिस को बताया। मनीष ने उन्हें तीन बजे का समय देकर बुला लिया। नुनिहाई स्थित एक मिष्ठान भंडार पर तीन लोग पहुंचे। इस पर व्यवसायी ने अपने दोस्तोें के सहयोग से दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा भाग निकला। पुलिस भी आ गई। एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी धर्मवीर निवासी बमरौली कटारा और गोविंद निवासी राजपुर चुंगी है। उनके पास से एक वैगनआर कार भी मिली है। उस पर पुलिस लिखा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रिटायर्ड पुलिसकर्मी का है बेटा
बताया गया है कि एक आरोपी रिटायर्ड पुलिस कर्मी का बेटा है। जानकारी पर उसके घरवाले थाने पहुंच गए। लेकिन जब बेटे की करतूत का पता चला तो उन्होंने उससे पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें