फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानकमत्ता में दो युवकों की मौत

Wed, 05 Aug 2015 01:48 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, नानकमत्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में दो युवकों की अकाल मौत हो गई। छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली तो मवेशी चराने गया युवक उफनाई कामन नदी में डूब गया। गोताखोर के जवानों ने नदी से युवक की लाश निकाली। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा है।
विज्ञापन


 बंगाली कालोनी निवासी शेखर विश्वास (16) पुत्र कन्हई विश्वास ने अज्ञात कारण से सोमवार शाम जहर खा लिया। इस पर परिजन उसे शक्तिफार्म के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन, शेखर ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। शेखर श्री गुरुनानक इंटर कालेज का दसवीं का छात्र था।

एसआई प्रवीण सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। छात्र की मौत से मां अंजली विश्वास समेत भाई-बहनों का बुरा हाल है। इधर रतनपुर थाना खटीमा निवासी करन सिंह (45) पुत्र  हंसराम रविवार को जानवर चराने कामन नदी किनारे गया था।
विज्ञापन


शाम को जानवर तो घर आ गए, लेकिन करन सिंह नहीं लौटा। परिजनों के पूछताछ करने के बाद भी उसका सुराग न लगने पर सोमवार को प्रतापपुर चौकी में मामले सूचना देकर उसके कामन नदी में डूबने की आशंका जताई। इस थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी सुबह से ही गोताखोरों के साथ कामन नदी में उसकी तलाश में जुट गए।

नदी किनारे करन सिंह के कपड़े, चप्पल मिलने पर नदी में नहाने के दौरान उसके डूबने की आशंका जताई जा रही है। दोपहर बाद करन का शव नानकसागर बैराज के मछली झाले के पास पानी में उतराता मिला।

पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। करन सिंह की मौत से उसकी पत्नी रामवती पुत्र सुमित, अमित, अनूप राणा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें