फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने चार्जशीट के लिए फिर मांगी मोहलत

Tue, 22 Dec 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दयालबाग एजुकेशन इंस्टीट्यूट (डीइआई) की दिल्ली निवासी शोध छात्रा नेहा शर्मा की 15 मार्च 2013 को की गई हत्या की लगभग ढाई साल से जांच कर रही सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल करने के लिए एक बार फिर अदालत से मोहलत मांगी है। कोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेंसी को 21 दिसंबर तक जांच रिपोर्ट पेश करने का अल्टीमेटम दिया था। जांच एजेंसी ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि जांच लगभग पूरी होने को है, थोड़ी मोहलत और दी जाए। इस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 22 जनवरी 2016 की तारीख मुकर्रर कर दी है।
विज्ञापन

जांच एजेंसी के डीएसपी पी. चक्रवर्ती की ओर से प्रार्थना पत्र लेकर हैड कांस्टेबल सुरेश फास्ट ट्रैक कोर्ट पहुंचा। इसमें कहा गया है कि चार्जशीट पेश करने के लिए कुछ और समय दिया जाए। इस कोर्ट के जज सुनील कुमार अवकाश पर हैं। इस कारण पत्रावली अपर जिला जज द्वादश प्रभाकर राव की अदालत में पेश की गई। इस पर अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी। इससे पहले भी सीबीआई एक बार मोहलत मांग चुकी है। उधर, नेहा के पिता रक्षकपाल शर्मा बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए लगातार सीबीआई दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। नेहा को संस्थान की लैब में ही मारा गया था। उसकी हत्या के खुलासे के लिए शहर में जबरदस्त आंदोलन हुआ था।
कोर्ट में पेश हुए उदय स्वरूप और यशवीर  
आगरा। सीबीआई से पहले इस हत्याकांड की जांच करने वाली आगरा पुलिस ने दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के प्रमुख अधिकारी के रिश्तेदार उदय स्वरूप और उसके साथी यशवीर सिंह संधू को आरोपी बनाया था। उदय स्वरूप पर दुष्कर्म में विफल होने पर नेहा की कटर से हत्या करने और संधू पर उसका साथ देने का आरोप था। दोनों कोर्ट में उपस्थित रहे। उनके अधिवक्ता को सीबीआई की ओर से दिए गए प्राथर्ना पत्र की एक कॉपी सौंपी गई। फिलहाल दोनों जमानत पर जेल से बाहर हैं।
विज्ञापन

30 दिन में दाखिल करनी होगी चार्जशीट
आगरा। सीबीआई कोर्ट से दो बार मोहलत मांग चुकी है। अब और मोहलत मिलने की गुंजाइश कम नजर आ रही है। जांच में देरी पर कोर्ट का रवैय्या लगातार सख्त होता जा रहा है। ऐसे में जांच एजेंसी को 22 जनवरी तक हर हाल में चार्जशीट दाखिल करनी होगी। केस से जुड़े सूत्रों की मानें तो गवाह और साक्ष्य मिल चुके हैं। चार्जशीट भी लगभग तैयार है। सिर्फ दाखिल कर पर अगर मगर हो रही है। सीबीआई ने पिछले दिनों शाह माकेर्ट में छापा मारकर नेहा की लाश से पास से चोरी किया गया आईपैड भी बरामद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें