फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बसपा ने बोला हल्ला

Tue, 30 Jun 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सोमवार को बसपा विधायकों और कार्यकर्ताओं ने जमकर हल्ला बोला। डीआईजी कार्यालय का घेराव किया। पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। उन्होंने सोना लूट सहित तमाम घटनाओं के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष डा. मलखान सिंह व्यास के नेतृत्व में विधायक और अन्य कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे डीआईजी कार्यालय पहुंचे। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में डीआईजी लक्ष्मी सिंह से मुलाकात के दौरान कहा कि जनपद में रोजाना बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इससे जनता में भय है। कई घटनाओं में दोषी पकड़े नहीं जा सके हैं। शमसाबाद में जहरीली शराब से तीन लोगों की जान जा चुकी है। सिकंदरा में छात्र सनी की हत्या का खुलासा नहीं हो सका है। सराफ लूटकांड में पुलिस खाली हाथ है। उन्होंने कहा कि अगर सभी वारदात का खुलासा जल्द नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन करेगी। डीआईजी ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया। जोनल कोआर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़, प्रताप सिंह बघेल, ग्या प्रसाद कुशवाहा, मंडल कोआर्डिनेटर आजाद सिंह, विक्रम सिंह, विधायक डा. धर्मपाल सिंह, कालीचरन सुमन, गुटियारी लाल दुबेश, भगवान सिंह कुशवाहा, ठाकुर सूरजपाल सिंह, एमएलसी डा. स्वदेश कुमार उर्फ वीरू सुमन, पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा आदि मौजूद रहे।

वर्जन (फोटो के साथ लगाए, सत्येंद्र जी देंगे)

- शहर में अराजकता का माहौल है। अपराधी बेखौफ हैं। आम आदमी कहीं भी सुरक्षित नहीं है। पुलिस की मदद मांगने के लिए भी पीड़ित भटकते रहते हैं।
डा. धर्मपाल सिंह, विधायक

- जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के संबंध में मांग पत्र सौंपा गया है। अगर, घटनाओें का खुलासा शीघ्र नहीं किया जाता है तो बसपा आंदोलन को मजबूर होगी।
सुनील कुमार चित्तौड़, एमएलसी व जोनल कोआर्डिनेटर

- घर हो या बाहर, कहीं भी बदमाश निशाना बना लेते हैं। आम आदमी सुरक्षित नहीं है। थाने पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। अगर, यही हाल रहा तो आंदोलन करेंगे।  
विज्ञापन

कालीचरन सुमन, विधायक

शहर में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। 70 प्रतिशत चौकियों में लेन-देन हो रहा है। अगर, आपराधिक घटनाएं नहीं रोकी जाती हैं तो उनकी पार्टी आंदोलन करेगी।
गुटियारी लाल दुबेश, विधायक

इनसेट
महिला ने की सुरक्षा की मांग
पिनाहट के ग्राम मनोना निवासी सुमन पत्नी स्व. लक्ष्मी नारायन ने बसपा विधायकों के साथ डीआईजी से मुलाकात की। महिला का कहना है कि पति और देवर को ट्रक से कुचल दिया गया था। मगर, पुलिस हत्या को हादसा दर्शाने की कोशिश कर रही है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। उसकी जान को भी खतरा है। डीआईजी ने सुरक्षा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें