फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं कम ब्याज का लोन दिलाने के नाम पर ठगने वाले

Sat, 27 May 2017 04:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस ने कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इन्होंने हल्‍द्वानी की एक महिला को अपना शिकार बनाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने इन्हें दबोच लिया है। 
विज्ञापन


थाना हरीपर्वत में प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली मुन्नी देवी एक संस्‍था चलाती हैं। उन्हें एक करोड़ रुपये की जरूरत थी तो उन्होंने लोन ‌के लिए अलीगढ़ की एक फाइनेंस कंपनी से संपर्क किया। 

राधे फाइनेंस कंपनी नाम से लोन दिलाने वाली यह कंपनी अलीगढ़ के रामघाट रोड पर संचालित थी। इसका सरगना सागर नाम का युवक था। महिला ने पुलिस को आकर बताया कि सागर और उसके साथियों ने उसे कम ब्याज पर लोन दिलाने की बात कहकर उसे झांसे में लिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि एक करोड़ रुपये के लोन के ‌लिए सागर और उसके साथियों ने महिला से सात लाख रुपये ले भी लिए लेकिन लोन फिर नहीं मिला। इसके बाद आरोपियों ने महिला से तीन लाख रुपये की डिमांड और की। उन्होंने ये रुपये लेकर आगरा आने को कहा। 

इस पर महिला को शक हुआ तो उसने आगरा पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सागर और उसके साथी पुष्पेंद्र निवासी अलीगढ़, रवि निवासी जवा अलीगढ़, ऋषि कुमार निवासी यमुनापार, मथुरा और उपेंद्र निवासी बुंदशहर को आगरा में भगवान टाकीज के पास से दबोच लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ये आरोपी फर्जी ड्राफ्ट बनाकर लोगों को ठगते थे। इनके पास से कंपनी के नाम का आईकार्ड और एक ड्राफ्ट बरामद हुआ है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें