एक परिवार के लिए शनिवार की सुबह दुखों का पहाड़ लेकर आई। जब बाइक से नौकरी पर जा रहे पति पत्नी को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई और पति को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला सांगानेर थाना इलाके का है। थाना इलाके में बीटू बायपास चौराहे पर शनिवार सुबह करीब पांच बजे अपनी ड्यूटी पर जा रहे पति जितेंद्र योगी और पत्नी अनीता एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक दोनों विद्याधर नगर डिपो में लो फ्लोर बस में कंडेक्टर थे। दोनों अलसुबह ही ड्यूटी पर जा रहे थे। टक्कर मारते ही दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे में अनिता की मौके पर ही मौत हो गई। मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना की। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए जितेंद्र को अस्पताल पहुंचा। इसके साथ ही अनीता का शव मोर्चरी में रखवाया है।
बताया जा रहा है कि दोनों के दो बच्चे हैं। दोनों बच्चे इस हादस से अनजान परिजनों के पास बिलखते रहे। उधर टक्कर के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।