मैनपुरी। ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की शिकायत के बाद उसे सोमवार को चौकी पर बुलाया गया। मगर वहां पहले से मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया। किसी तरह से बचकर वह कोतवाली पहुंचा। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपियाें के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला बागवान निवासी रामऔतार ई-रिक्शा चलाता है। कई दिन पहले भोजपुरा से लौटते समय कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। उसने थाने में शिकायत की मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को उसे किसी ने फोन कर चौकी पर आने के लिए कहा जब वह ई-रिक्शा लेकर वहां पहुंचा तो देखा कि आरोपी कुर्सियों पर पहले से बैठे हुए थे। वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं था। आरोपियो ने उसे घेर लिया तब वह किसी तरह से बचकर थाने पहुंचा। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।