फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा ने की थी साले की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चचेरे बहनोई ने ही साले सचिन कुमार की हत्या कर शव बेसो नदी पुल के नीचे रविवार को फेंक दिया था। यह खुलासा सोमवार को एसपी सोमेन वर्मा ने आरोपी बहनोई मनोहर की गिरफ्तारी के साथ अपने दफ्तर में किया। हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक, घड़ी, मोबाइल और खून से सना कपड़ा भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को नवापुर तिराहे से पकड़ गया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी थी कि बौरीवीर सिंहपुर गांव के पास स्थित बेसो नदी पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने का पता चला। शव की शिनाख्त एवं घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप कुमार दूबे एवं भुड़कुड़ा सीओ आलोक प्रसाद व शादियाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई। शव की शिनाख्त सैदपुर कोतवाली के मलिकपुर मशौन निवासी गिरधारी राम ने अपने भतीजे सचिन कुमार के रूप में की।
सचिन जिला मुख्यालय कोचिंग के लिए बीते तीन फरवरी को गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। एसपी ने बताया कि घटना स्थल से पांच किमी की दूरी पर उसकी चचेरी बहन का विवाह बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। सचिन का वहां अक्सर आना-जाना था। सचिन का अपने चचेरे बहनोई मनोहर से अच्छे संबंध थे। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि सचिन कुमार उसकी पत्नी से मिलने जुलने आता था। जिससे वह नाराज था। मना करने पर भी सचिन नहीं माना, तो वह सचिन को बेसो नदी के पुल पर ले गया। वहां पर दोनों ने शराब पी। सचिन को अधिक शराब पिलाकर फिर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करने के बाद पुल से नीचे धकेलकर भाग गया। पुलिस अधीक्षक ने सफलता प्राप्त टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें