फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व हुई युवक की हत्या राज खुला, कंकाल बरामद

विज्ञापन
कासगंज में एसपी रोहन बोत्रे एक वर्ष पहले हुई युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सहावर थाना पुलिस ने एक वर्ष पूर्व हुई युवक की हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पटियाली के जंगल से युवक का कंकाल बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी रोहन पी बोत्रे ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रोहतास(28) पुत्र मोहनलाल निवासी जमालपुर के लापता होने की सूचना 10 अगस्त को उसके भाई अमरपाल ने सहावर थाने में दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस इस मामले के तहकीकात में जुटी थी। सहावर थाना पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस की टीमें भी सक्रिय थीं। पुलिस टीमों को जानकारी मिली कि निरदेश पुत्र क्षत्रपाल निवासी दीवाननगर पटियाली ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोहतास की हत्या कर दी थी। इस पर छानबीन में जुटी पुलिस ने निरदेश को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने पूरे मामले का राज उगल दिया।
निरदेश ने बताया कि उसकी रिश्तेदार और महिला मित्र से रोहतास के अवैध संबंध थे। वह इससे परेशान था। एक दिन कृष्णा व अन्य दोस्तों के साथ मिलकर रोहतास को खूब शराब पिलाई। इसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद एक अन्य साथी रामलड़ैते की मदद से जंगल में गड्ढा खोदकर रोहताश के शव को दफना दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी निरदेश की निशानदेही पर युवक के कंकाल को बरामद कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस टीम को दिया 25000 रुपये का इनाम
एसपी रोहन पी बोत्र ने एक वर्ष पुराने युवक की हत्या के मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम के प्रभारी राजकुमार सिंह व टीम में शामिल 7 अन्य पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए 25000 रुपये के इनाम की घोषणा की है।

कासगंज पटियाली के जंगल में खोदाई करके युवक का कंकाल बरामद करते पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें