फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है उर्वरक : जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में किसानों को फसलों के लिए उर्वरकों की किल्लत का सामना नहीं करना होगा। जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष अधिक खाद की उपलब्धता हो चुकी है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार तथा कृषकों की मांग के अनुरूप उर्वरकों की उपलब्ध सुनिश्चित कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जानकारी दी है कि खरीफ की फसल के लिए माह जुलाई तक उर्वरकों की आपूर्ति, उपलब्धता एवं वितरण के प्रस्तावित प्लान के अनुसार उर्वरक के लक्ष्य 22000 मीट्रिकटन के सापेक्ष 23309 मीट्रिंकटन उर्वरक उपलब्धता हो चुकी है। वर्तमान में जनपद के गोदामों में जिसमें 11240 मीट्रिकटन यूरिया एवं 2900 मीट्रिकटन डीएपी उपलब्ध है।
कृषकों को उर्वरकों से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न न हो, इसलिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में उर्वरक कंट्रोल रूप नंबर 7017569005 संचालित कर दिया गया है। कृषक उर्वरकों के संबंध में इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत का समाधान करा सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि सहकारी एवं निजी क्षेत्रों में उर्वरक आपूर्ति एवं उपलब्धता की निरंतर समीक्षा की जा रही है। गुणवत्तापूर्ण उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये सघन छापामारी अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें