आगरा में सात केस
ताजनगरी में कोरोना संक्रमण के अब सात सक्रिय मरीज हैं। रविवार को जिला प्रशासन की रिपोर्ट में एक भी नए मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। जिला प्रशासन लगातार जनता से अपील कर रहा है कि भीड़ में जाने से बचें। मास्क पहनकर बाजार में निकलें और एहतियात बरतें। कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है।
आगरा में अब तक कोरोना संक्रमण से 458 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 25748 मरीज मिल चुके हैं और 25283 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं। रविवार को जनपद में कुल 16,34930 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। जिला प्रशासन का दावा है कि पिछले 24 घंटे में 7,213 के सैंपल के सापेक्ष कोई नया मरीज नहीं पाया गया है।
ये भी पढ़ें- मैनपुरी: बुखार से शिक्षक की पत्नी सहित तीन महिलाओं की मौत, 14 पहुंची मृतकों की संख्या