फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: डेंगू रोकने के लिए मछलियों का सहारा, तालाबों में छोड़ी गईं 25 हजार 'गंबूजिया' मछली

Mon, 06 Sep 2021 04:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

विशेषज्ञों के मुताबिक गंबूजिया मछलियां मच्छरों के लार्वा को खाती है। इससे मच्छरों से डेंगू फैलने का खतरा कम होगा। जलभराव वाले स्थानों पर केरोसिन डालने से भी लार्वा नहीं होता है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से डेंगू से बचाव के लिए एहतियात बरतने की अपील की है। 
विज्ञापन
फिरोजाबाद: तालाब में छोड़ी गईं गंबूजिया मछलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले में डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप रोकने के लिए 'गंबूजिया' मछलियों का सहारा लिया गया है। नगर निगम की टीमों ने सोमवार को 'गंबूजिया' मछलियों को कई तालाबों में छोड़ा है। जहां जलभराव है, वहां भी इन मछलियों को छोड़ा गया है। ये मछलियां पानी में पनपने वाले मच्छरों के लार्वा और उनके अंडों को खा लेती हैं। नगर निगम ने गंबूजिया मछलियां को बदायूं से मंगाया है।  

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि अब तक करीब 25,000 मछलियों को कई तालाबों में छोड़ा जा चुका है। सोमवार को नगर निगम की टीमों ने इन मछलियों को तालाबों में छोड़ा है। विशेषज्ञों के मुताबिक गंबूजिया मछलियां मच्छरों के लार्वा को खाती है। इससे मच्छरों से डेंगू फैलने का खतरा कम होगा। जलभराव वाले स्थानों पर केरोसिन डालने से भी लार्वा नहीं होता है।  
 

विज्ञापन

एंटीलार्वा का छिड़काव भी हो रहा
डेंगू और वायरल फीवर की रोकथाम के लिए प्रभावित इलाकों में नगर निगम की टीमें विशेष रूप से सफाई व्यवस्था के साथ फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव करेंगी। नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने कहा कि अधिक मरीज वाले वार्डों में विशेष रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए अलग से टीमों का गठन कर दिया गया है।




फिरोजाबाद में बुखार का कहर: तीन बच्चों समेत छह की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

वार्ड संख्या छह आजाद नगर, वार्ड संख्या 12 ककरऊ कोठी, वार्ड संख्या 20 इंद्रपुरी, वार्ड संख्या 38 रहना डेंगू और वारयल से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है। इन वार्डों में दोनों समय फॉगिंग के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव के साथ चूना डलवाया जा रहा है। वार्ड संख्या 31 महावीर नगर, वार्ड संख्या 18 बासठ, वार्ड संख्या 28 हिमायूंपुर और वार्ड संख्या 36 नगला पचिया के कुछ मोहल्लों को चिह्नित कर विशेष रूप से अभियान चलाकर साफ-सफाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें