काफी देर बैठने के बाद भी जब उसे पिता नहीं मिलाया गया तब उसने थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने मकान स्वामी को चेताया। इसके बाद उसने चकबंदी कानूनगो को छोड़ दिया। बाद में बाप-बेटा थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह है मामला
वर्ष 2012 से 2014 तक चोब सिंह हरेंद्र के मकान में किराये पर रहे थे। इसके बाद वह टूंडला चले गए लेकिन उनका सामान हरेंद्र के मकान में बने कमरे में ही रखा हुआ था। इसको लेकर हरेंद्र किराये के रुपये मांगता था।
चोब सिंह का आरोप है कि हरेंद्र ने उनसे कई बार रुपये जबरन छीन लिए थे। इतना ही नहीं वर्ष 2014 में ही उसने कमरे की चाबी ले ली थी। अब वह जबरन उनसे किराया वसूल कर रहा है। इसी को लेकर गुरुवार को कमरे में बंद रखा।
सीओ शिकोहाबाद राजवीर सिंह ने बताया कि यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। अगर इस तरह का कोई मामला है तो उसकी जानकारी कर उचित कार्रवाई की जाएगी।