कलक्ट्रेट में प्रदर्शन पर तीसरा मुकदमा
तीसरा मुकदमा नाई की मंडी थाने में लिखा गया है। यह कलक्ट्रेट में प्रदर्शन का लिखा है। इसमें पुलिस की ओर से लिखा गया है कि धारा 144 का उल्लंघन किया गया। कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया गया। पांच से अधिक लोग एक जगह पर जमा हुए। इसमें 24 नामजद और 150 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं।
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि मुकदमे में नामजद लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कई नाम पुलिस को मिले हैं। पूर्व में अगर, इन लोगों को पाबंद किया गया होगा, इसके उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।
मुकदमे में इनके नाम शामिल
पुलिस ने बताया कि नाई की मंडी में दर्ज मुकदमे में हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी, इदरीश, जावेद कुरैशी, खालिक आदि सहित 24 नामजद किए गए हैं। इन पर ही बिना अनुमति भीड़ लेकर आने का आरोप है।
जुमे की नमाज पर पुलिस का अलर्ट
20 अगस्त को जुमे की नमाज के अलावा मोहर्रम की दसवीं तारीख भी है। इसको लेकर पुलिस का अलर्ट जारी हो गया है। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि पूरे जिले में संवेदनशील इलाकों में पुलिस की ड्यूटी लगाई है। अधिकारी भी गश्त करते रहेंगे। अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।