शासन को भेजी जाएगी लापरवाह अधिकारियों की रिपोर्ट
दूसरी तरफ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन मामलों की सुनवाई में जिला पिछड़ा एवं कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी ने लापरवाही बरती। अधिकारियों की इस लापरवाही पर डीएम ने फटकार लगाई। नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। फरियादियों से बात करने, उन्हें संतुष्ट करने और जांच के बाद आख्या को पुन: परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाह अधिकारियों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
ये भी पढ़ें - Agra: लोन लेकर खोला सर्विस सेंटर, अब हर महीने एक लाख रुपये की कमाई; डीएम देखने पहुंचे स्टार्टअप
दो अधिकारियों को भेजा नोटिस
जनसुनवाई में लापरवाही के लिए स्वयं विभागध्यक्ष जिम्मेदार होंगे। बैठक से सहायक महानिरीक्षक स्टांप और जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक बिना बताए गैर हाजिर रहे। दोनों अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है। बैठक में जनसुनवाई नोडल अधिकारी एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी, एडीएम जुवैर बेग आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - UP: जिस्मफरोशी नहीं की...इसलिए पति ने ससुर को सौंप दिया, पत्नी की आपबीती सुन; खड़े हो जाएंगे रोंगटे