फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षक कलाकृतियां बनाकर दिया आओ पेड़ बचाएं का संदेश

विज्ञापन
रिजाबाद ! अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा पं. मुरारी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित पेंटिंग प्रत? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘आओ पेड़ बचाएं’ अभियान में युवा भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं। शुक्रवार को पंडित मुरारीलाल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने आकर्षक कलाकृतियां बनाकर पर्यावरण जागरूकता के संदेश दिए। प्रतियोगिता में करीब 26 विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

कॉलेज डायरेक्टर मनोज गर्ग के निर्देशन में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने कागज पर अपने भावों को उकेरा और संदेश दिया कि पेड़ हमारी धरोहर हैं। रक्षाबंधन पर पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी रक्षा करें। एक विद्यार्थी ने कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी को दर्शाया। इसमें पेड़ से ऑक्सीजन की कमी को दूर करने का साधन बताया गया।
शिक्षिका पूनम माहौर, सरोज और माधव पांडेय ने छात्र-छात्राओं को बताया कि रक्षाबंधन पर जिस प्रकार से हम बहन को रक्षा का वचन देते हैं, ठीक उसकी पेड़-पौधों को राखी बांधकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लें। प्रतियोगिता में शामिल छात्रा शिवानी ने बताया कि ‘अमर उजाला’ की पेड़ों को बचाने की पहल सराहनीय हैं। छात्र दीपांशु ने कहा कि कोरोना काल में पेड़-पौधों की महत्ता का सभी को पता लग गया है। हमारी आने वाले पीढ़ी को बचाने के लिए हमें पौधे लगाकर रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। पोस्टर प्रतियोगिता में भावना, आदित्य कुमार, आकांक्षा, मनीषा, संगम यादव ने आकर्षक पोस्टर बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें