फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार: आगरा में 4.65 रुपये प्रति किलो महंगी हुई सीएनजी, पेट्रोल की कीमत 100 के करीब

Sun, 03 Oct 2021 08:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच एक और झटका लगा है। सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ा दिए गए हैं। आगरा में अब सीएनजी 68.10 रुपये प्रति किलो उपलब्ध होगी। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। 
विज्ञापन
आगरा: सीएनजी पंप पर लगी वाहनों की लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सीएनजी (संपीडित प्राकृतिक गैस) के दामों में चार रुपये 65 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी हो गई है। ग्रीन गैस प्राइवेट लिमिटेड के मीडिया प्रभारी विनय भारद्वाज ने बताया कि अब सीएनजी 68.10 रुपये प्रति किलो उपलब्ध होगी। अभी तक आगरा में इसके दाम 63.45 रुपये प्रति किलोग्राम था। 

विज्ञापन


वहीं पीएनजी में तीन रुपये स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की वृद्धि की गई है। वृद्धि के बाद आगरा में घरेलू पीएनजी की नई कीमत स्लैब-1 में 35.50 रुपये और स्लैब-2 में 44.35 रुपये क्यूबिक मीटर हो गई है। वहीं औद्योगिक और व्यावसायिक पीएनजी की कीमत 50 रुपये क्यूबिक मीटर हो गई है। 

पेट्रोल के दाम 100 के करीब 
पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के करीब पहुंच गई है। शहर के फिलिंग स्टेशनों पर रविवार को पेट्रोल 98.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.60 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। महानगरों में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे जानें आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें