फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आज आगरा आएंगे सीएम योगी, विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा; डीएम ने परखीं तैयारियां

Sun, 28 Jun 2026 07:55 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा आएंगे। उनके दाैरे को लेकर दिनभर प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। जिलाधिकारी ने खुद तैयारियां परखीं। 
विज्ञापन
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा आएंगे। वे कमिश्नरी सभागार में लोक निर्माण विभाग की नई-पुरानी परियोजनाओं, विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। सीएम तीन घंटे तक शहर में रहेंगे।
विज्ञापन


सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन शनिवार रात तक सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की तैयारियां को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शनिवार शाम कमिश्नरी परिसर, मंडलायुक्त सभागार एवं सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। सीएम को 23 जून को आगरा आना था, लेकिन लखनऊ में हुए अग्निकांड के कारण दौरा रद्द हो गया था।
विज्ञापन


सीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
सुबह 11:00 बजे: राजकीय वायुयान से आगरा के खेरिया सिविल एयरपोर्ट पर आगमन।
सुबह 11:05 बजे: खेरिया एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से हाथरस (सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया) के लिए प्रस्थान।
दोपहर 12:55 बजे: हाथरस से खेरिया एयरपोर्ट वापसी और कार से कमिश्नरी सभागार के लिए रवानगी।
दोपहर 1:00 से 2:15 बजे: कमिश्नरी सभागार में आगरा मंडल के पीडब्ल्यूडी के पुराने कार्यों की समीक्षा और नई योजनाओं पर अधिकारियों के साथ बैठक।
दोपहर 2:15 से 2:45 बजे: आरक्षित समय।
दोपहर 2:45 से 3:45 बजे: विकास परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा।
शाम 4:00 बजे : खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए वापसी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें