फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan Kumbh Mela: वृंदावन कुंभ में आएंगे मुख्यमंत्री योगी, संतों का निमंत्रण किया स्वीकार

Sat, 30 Jan 2021 09:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

  • वृंदावन कुंभ मेला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। तीर्थनगरी के संतों के निमंत्रण को उन्होंने स्वीकार कर लिया है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गीता की पुस्तक भेंट करते हुए वृंदावन के संत : - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

16 फरवरी से शुरू होने जा रहे वृंदावन कुंभ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण देने के लिए वृंदावन के संत लखनऊ पहुंचे। संतों के निमंत्रण को सहज स्वीकारते हुए मुख्यमंत्री बोले, हम वृंदावन जरूर आएंगे। उन्होंने संत समागम के नाम को लेकर भी संतों की चिंता से सहमति जताते हुए भरोसा दिलाया कि अब इस धार्मिक आयोजन को वृंदावन वैष्णव कुंभ बैठक के नाम से ही जाना जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को वृंदावन कुंभ मेला बैठक से जुड़े प्रमुख संतों का सात सदस्यीय दल लखनऊ पहुंचा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शाम सवा पांच बजे संतों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री ने सभी संतों का स्वागत करते हुए शॉल ओढ़ाई और अयोध्या में प्रकाशित गीता की एक-एक प्रति भी भेंट की। 
संबंधित खबर- वृंदावन कुंभ मेला: तीर्थनगरी की अच्छी छवि लेकर जाएं संत-श्रद्धालु, ऐसी होगी सफाई व्यवस्था
विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न धार्मिक पहलुओं पर चर्चा के दौरान संतों ने मुख्यमंत्री योगी को वृंदावन कुंभ में आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहज स्वीकार लिया। इसके बाद संतों ने संत समागम नाम को लेकर चिंता जताई तो उस पर भी मुख्यमंत्री ने परंपरागत नाम पर सहमति दी। संतों ने मेला क्षेत्र की जमीन को संरक्षित करने की अपील मुख्यमंत्री से की, जिससे भविष्य में उक्त स्थल अवैध कब्जों का शिकार न हो सके। मुख्यमंत्री ने इस पर अमल के निर्देश जारी किए है।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत सुंदर दास, महंत लाड़ली शरण दास, महंत फूलडोल बिहारी दास, महंत हरिशंकर दास नागा, महंत रामस्वरूप ब्रह्मचारी, महंत मनमोहन दास से ब्रज के विकास पर भी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की मौजूदगी में चर्चा की गई। 
विज्ञापन



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें