मैनपुरी। जिला जज तेजप्रताप तिवारी के निर्देश पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने जेल का निरीक्षण किया। बंदियों की समस्यायें सुनकर निराकरण करने के निर्देश दिए। जेलर से कहा जेल की बैरकों सहित पूरे परिसर में नियमित रूप से साफ सफाई की जाए। बीमारियों से बचाव को साफ सफाई जरूरी है।
उन्होंने जेल की बैरकों, अस्पताल, का निरीक्षण किया। जेल में बनाई गई अस्थायी विशेष बैरक में चार महिला बंदी मिलीं। प्राधिकरण सचिव ने महिला बंदियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। अल्प वयस्क बैरक का निरीक्षण करके बंदियों की समस्यायें सुनीं।
जेलर से कहा बंदियों की समस्याओं का जेल मैनुअल के अनुसार निराकरण करें। जेल पीएलवी से कहा रोजाना बंदियों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी लें। जेल अधिकारियों से मिलकर उनका निराकरण कराएं। समस्या होने पर विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में संपर्क करें। जेलर पवन कुमार त्रिवेदी, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंह, जेल विजिटर रस्किन खान मौजूद रहे।