फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISC Paper Postponed: 12वीं का रसायन विज्ञान का पेपर स्थगित, स्कूलों से लौटे छात्र; इस तारीख को होगी परीक्षा

Tue, 27 Feb 2024 11:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ISC Chemistry Exam Rescheduled: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने कक्षा 12वीं के रसायन विज्ञान एग्जाम को रद्द कर दिया है। परीक्षा मार्च में नीचे बताई तिथि पर आयोजित की जाएगी।
 
विज्ञापन
सीआईएससीई परीक्षा 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की 12वीं की केमिस्ट्री विषय की सोमवार को आयोजित परीक्षा रद्द कर दी गई। विद्यार्थियों को इसकी जानकारी तब मिली जब वह स्कूूल पहुंचे। अब यह परीक्षा 21 मार्च को दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले सीआईएससीई ने केमिस्ट्री का थ्योरी का पेपर स्थगित कर दिया। जब तक स्कूलों की ओर से यह सूचना अभिभावकों और छात्रों के मोबाइल पर भेजी गई तब तक अधिकांश बच्चे परीक्षा के लिए घर से निकल चुके थे। अधिकांश को परीक्षा केंद्र पहुंचने पर ही पेपर स्थगित होने की सूचना मिली। परीक्षा में कुल 12 स्कूलों के 458 छात्र-छात्राओं को शामिल होना था।

सीआईएससीई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर नोटिस जारी कर परीक्षा स्थगित होने की जानकारी दी है। डिप्टी सेक्रेटरी संगीता भाटिया की ओर से जारी नोटिस में लिखा है कि केमिस्ट्री पेपर (थ्योरी) की परीक्षा 26 फरवरी 2024 को होनी थी, जिसे अप्रत्याशित परिस्थितियों की वजह से स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


नोटिस मिलते ही किया छात्रों और अभिभावकों को सूचित
परीक्षा के समन्वयक अक्षय जरमाया ने बताया कि बोर्ड का नोटिस प्राप्त होते ही सभी संबंधित स्कूलों और छात्रों को सूचना प्रेषित कर दी गई थी। अधिकांश बच्चे परीक्षा में सही समय पर शामिल होने के लिए घर से जल्दी निकलते हैं इसलिए बहुत सारे बच्चे केंद्र तक पहुंच गए थे जिन्हें बाद में बता दिया गया।
विज्ञापन


स्कूल पहुंचने पर ही पता चला
परीक्षा केंद्र के लिए निकल चुका था, हालांकि मैसेज स्कूल से पहले ही आ गया था लेकिन उसे देख नहीं पाए थे। स्कूल पहुंचने पर पता चला। -जॉयस

पूरी तैयारी कर ली थी
अंतिम समय पर पेपर स्थगित होने से बहुत बुरा लग रहा है। पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन अब फिर से पूरा सिलेबस दोबारा तैयार करना पड़ेगा। -लावण्या


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें