फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बसपा से निष्कासित इस बड़े नेता ने थामा सपा का दामन, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

Tue, 27 Feb 2024 10:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आगरा में अखिलेश यादव को बघेल समाज से मजूबूत चेहरा मिला है।  2022 में एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले राकेश बघेल ने  समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है। 
 
विज्ञापन
राकेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ राकेश बघेल सोमवार को हाथी से साइकिल पर सवार हो गए। लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव राकेश ने बसपा के टिकट पर लड़ा था। 98 हजार वोट प्राप्त किए थे। तब दूसरे पायदान पर रहे थे।
विज्ञापन


बघेल समाज से आने वाले राकेश बघेल के पास धनगर (अनुसूचित जाति) का प्रमाणपत्र है। 46 वर्षीय राकेश बघेल परास्नातक हैं। 2009-10 से 2015 तक भागूपुर ग्राम पंचायत से प्रधान रहे। फिर भाजपा से 2015 में जिला पंचायत सदस्य चुने गए। नाटकीय ढंग से जिला पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव आने पर 2018 में भाजपा के सहयोग से जिला पंचायत अध्यक्ष बने।

सपा की तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव को कुर्सी छोड़नी पड़ी। फिर 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान राकेश भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। 98 हजार से अधिक वोट प्राप्त किए। भाजपा से धर्मपाल सिंह जीतकर विधानसभा पहुंचे। जबकि राकेश दूसरे नंबर पर रहे थे। सोमवार को लखनऊ में राकेश ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें