फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ बेचा न खरीदा और बन गया करोड़पति: किराये के मकान में रहता है युवक, करोड़ों कमाने के लिए लगाई ऐसी तरकीब

Tue, 25 Jul 2023 12:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

करोड़ों कमाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ेगी, ये तो आप जानते ही हैं, लेकिन आगरा में एक किराये के घर में रहने वाले युवक ने ऐसा कांड किया कि वो करोड़पति बन गया। खास बात ये है कि करोड़पति बनने के लिए न तो उसने कुछ खरीदा और न ही बेचा। 
 
विज्ञापन
Akshay Goyal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर (सीजीएसटी) के अधिकारियों ने बेलनगंज भैंरो नाला के अक्षय गोयल को गिरफ्तार किया है। यह मास्टरमाइंड है, इस पर 227 फर्जी फर्में बनाकर 755 करोड़ रुपये के फर्जी चालान जारी कर धोखाधड़ी करने का आरोप है। अक्षय गोयल ने स्क्रैप, सीमेंट, टाइल्स, सिरेमिक आदि में नकली चालान जारी कर 134 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा किया था।

विज्ञापन

सीजीएसटी कमिश्नर शरद श्रीवास्तव ने बताया कि फर्जी फर्मों के आईटीसी दावों पर लगातार नजर रखी गई। परिसरों और आवासीय पतों पर एक साथ तलाशी ली गई, जिसके बाद फर्जी फर्मों के व्यापार में शामिल इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया जा सका। राजस्थान, दिल्ली, आगरा, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में 227 फर्जी फर्में बनाकर माल की आपूर्ति किए बिना 755 करोड़ रुपये के फर्जी चालान जारी किए गए। 134 करोड़ रुपये की आईटीसी का दावा किया गया था।

ये भी पढ़ें - शर्मनाक: मौसा करता रहा दरिंदगी, मौसी बनाती रही वीडियो; इसलिए रची ये घिनौनी साजिश

किराए के घर में रहता था अक्षय गोयल

कमिश्नर ने बताया कि अक्षय गोयल बेलनगंज तिकोनिया के पास भैंरो बाजार का मूल निवासी है। वहां उसका पैतृक मकान है, जबकि वह किराये पर कमला नगर में रह रहा था। उसके घर से फर्मों के लेटर पैड पर जारी फर्जी चालानों की प्रतियां, चेकबुक, बैंक पासबुक, रबर स्टांप और मोबाइल फोन समेत कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। वह दूसरों के नाम का उपयोग कर व्यक्तिगत चालू खातों के जरिए धन भेजता था।

ये भी पढ़ें - UP: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मायावती को झटका, ये दो बड़े नेता भाजपा में हुए शामिल; बसपा नेताओं के उड़े होश

ऐसे करते थे फर्जी फर्मों का निर्माण

कमिश्नर ने बताया कि यह रैकेट परिवार के सदस्यों, कर्मचारियों और दोस्तों के पैनकार्ड और आधार नंबरों का उपयोग करके फर्जी फर्म बनाता था। फिर माल की आपूर्ति के लिए बिना लेन-देन का एक नेटवर्क तैयार करता था। पूरा रैकेट सर्कुलर ट्रेडिंग के ईद-गिर्द घूमता है। विभिन्न ग्राहकों को उनके अनुरोध के अनुसार माल की वास्तविक आपूर्ति के बिना ही इनपुट टैक्स क्रेडिट भेजा जाता है। फर्जी बिलों की बिक्री के बदले मिली धनराशि को बिना जांच के बैंक खाते से निकालने के लिए निजी बैंकों में व्यक्तिगत चालू खाते भी इन दस्तावेज के जरिए खोले जाते थे।

ये भी पढ़ें - अब UP में पेशाब कांड: बेरहमी से पीटा... पैर पकड़वाए फिर युवक के मुंह पर किया पेशाब, रोंगटे खड़े कर देगा Video
विज्ञापन

अक्षय गोयल के बैंक खातों को किया अटैच

आगरा आयुक्तालय के सीजीएसटी कमिश्नर शरद श्रीवास्तव ने बताया कि फर्जी फर्म और इस सिंडिकेट से जुड़ी कंपनियों और लोगों से संबंधित बैंक खातों को अटैच कर लिया गया है। जीएसटी अधिनियम 2017 के प्रावधान के मुताबिक फर्जी फर्म का संचालन, चालान जारी करना और आईटीसी का दावा करना संज्ञेय और गैर जमानती अपराध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें