फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशाब कांड में नया खुलासा: हिस्ट्रीशीटर संग दबंगई कर रहा था आदित्य, रेस्तरां में की थी तोड़फोड़, कई खुलासे

Tue, 25 Jul 2023 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में युवक की पिटाई और मुंह पर पेशाब करने का आरोपी आदित्य दबंग है। वह फतेहपुर सीकरी के हिस्ट्रीशीटर का साथी है। इस कारण ही दबंगई कर रहा था। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है। 
विज्ञापन
UP Urination Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के बाद अब आगरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। दबंगों ने एक युवक को पीटकर लहूलुहान किया। इसके बाद एक ने उसके मुंह पर पेशाब किया। वीडियो भी बनाया। वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। 
विज्ञापन


पुलिस ने अपनी ओर से केस दर्ज कर आरोपी आदित्य इंदौलिया उर्फ आदी और उसके साथी भोला उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया। युवक की पिटाई और मुंह पर पेशाब करने का आरोपी आदित्य दबंग है। वह फतेहपुर सीकरी के हिस्ट्रीशीटर का साथी है। इस कारण ही दबंगई कर रहा था। 

पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपी आदित्य से पूछताछ में पता चला कि वह फतेहपुर सीकरी के उंदेरा के एक हिस्ट्रीशीटर का साथी है। हिस्ट्रीशीटर पर 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


खेरागढ़ में उसने डकैती और चोरी की वारदात की थी। पीड़ित विक्की भी उनका साथी है। उससे रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उससे मारपीट की गई थी। वीडियो में हिस्ट्रीशीटर भी नजर आ रहा है।
Trending Videos

राह चलते युवक से छुवाए थे पैर
नौ सेकंड का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसके बारे में आरोपी ने पुलिस को बताया कि राह चलते एक युवक से कहासुनी हो गई थी। इस पर उसकी पिटाई कर उससे पैर भी छुवाए थे। वह युवक को जानते नहीं हैं।

रेस्तरां में की थी तोड़फोड़
मोहम्मदपुर, सिकंदरा निवासी विक्रम कुमार मोहनानी का घर के भूतल पर एनडी रेस्टोरेंट नाम से रेस्तरां है। वह पहली मंजिल पर परिवार सहित रहते हैं। 18 जुलाई को रेस्तरां में मैनेजर जगेश कुमार बैठे थे। तभी मनोज, मोती सहित 10-12 युवक तमंचे और डंडे लेकर आ गए। 

 
विज्ञापन

घर और रेस्तरां में मारपीट के बाद लूटपाट करने लगे। विरोध पर मैनेजर को लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर आईं महिलाओं से भी गालीगलौज की। हमलावरों ने घर का दरवाजा भी तोड़ने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं टूटने पर जान से मारने की धमकी देकर गए। इस मुकदमे में आदित्य इंदौलिया का भी नाम सामने आया था। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें