जिलाधिकारी चन्द्रविजय सिंह को ज्ञापन सौंपते धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर व अन्य प
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। प्रदेश सरकार के गजट के बावजूद धनगर समाज के अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र नहीं बनाए जा रहे। इसमें सबसे बड़ा रोड़ा कें द्र सरकार के राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल हैं। यह बातें डीएम चंद्रविजय को दिए ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रीय धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने कहीं।
उन्होंने कहा कि इससे पूर्व 16 जुलाई को भी जाति प्रमाण-पत्र के लिए ज्ञापन दिया जा चुका है। बावजूद इसके कोई कारवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि धनगरों के प्रमाण-पत्र जारी नहीं हुए तो 2022 के चुनाव में समाज पूरी तरह से भाजपा को हराने का काम करेगा। ज्ञापन देने वालों में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. पुष्पराज धनगर, राजवीर धनगर, युवा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह धनगर, रामसनेही धनगर, सूबेदार धनगर, विजेन्द्र सिंह धनगर और राम खिलाड़ी धनगर आदि शामिल रहे।