फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और फायरिंग के मामले में सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। डौकी क्षेत्र के गांव समोगर में शुक्रवार को मेड़ पर लगे पेड़ों के विवाद में मारपीट और फायरिंग के मामले में पांच नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। तनातनी के मद्देनजर गांव में पुलिसकर्मी भी तैनात है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महेश और देवकीनंदन के बीच मेड़ पर लगे पेड़ पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान मारपीट और फायरिंग का भी आरोप है। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल भी हो गया था।
मामले में महेश के भाई हरीशंकर की तहरीर पर देवकी नंदन उर्फ बिट्टू, जीतू, ध्रुव, भूरा, वीरेंद्र सिंह निवासी समोगर और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में शनिवार को शांति रही। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। सभी आरोपी घर से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें