फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकराई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार की दोपहर एक कार का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार में सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जनपद एटा के श्रंगार नगर निवासी अशोक कुमार वर्मा रविवार को पत्नी गीता सिंह, लोकेंद्र व कांती देवी के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। दोपहर के समय कार जब थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे माइल स्टोन 101 के पास पहुंची। तभी अचानक कार का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार लोकेंद्र, कांती देवी और गीता देवी घायल हो गए। अशोक कुमार को मामूली चोट लगी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीन घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मार्ग से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें