फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमोनिया से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी, एक बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में निमोनिया के मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सात बच्चों को भर्ती कराया गया। इसमें से एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीन बच्चों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को ओपीडी में अवकाश के कारण इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। निमोनिया से पीड़ित 17 मरीजों को यहां प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें से सात बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। औंछा थाना क्षेत्र के नगला भजन निवासी प्रवीन कुमार के तीन माह के पुत्र आयुष को कुछ दिन से निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर शनिवार की रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी में ईएमओ की ड्यूटी कर रहे डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सर्दी के चलते अस्पताल में निमोनिया के मरीज बढ़े हैं।
------
इस माह में पांच बच्चों की मौत
नवंबर के शुरूआत से ही निमोनिया के मरीज बढ़ने लगे। इस माह निमोनिया की चपेट में आने से छह मरीजों की मौत हुई है। इनमें पांच बच्चे और एक वृद्ध शामिल है। वहीं पिछले 21 दिन में 35 मरीजों को जिला अस्पताल से सैफई और अन्य अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

----
निमोनिया के लक्षण
- सांस लेने या खांसने पर सीने में दर्द
-खांसी, जो कफ पैदा कर सकती है
- थकान होना, मतली, उल्टी या दस्त
- बुखार, पसीना, कंपकंपी, ठंड लगना
- सांस लेने में परेशानीह होना।
------
बचाव के उपाय
- बच्चों को सुबह शाम गर्म कपड़े पहनाएं
- बच्चों को सुबह शाम नंगे पैर न चलने दें
- निमोनिया से बचाव के लिए टीके लगवाएं
- दिक्कत होने पर डॉक्टर से उपचार लें
- बुजुर्ग धूम्रपान से परहेज करें
------
मौसम में सर्दी का प्रकोप बढ़ने के कारण निमोनिया के मरीज बढ़े हैं। इनकी संख्या और बढ़ सकती हैं। इसलिए जागरूकता जरूरी है। बच्चों को निमोनिया से बचाव के लिए उनका सर्दी से बचाव रखें।
विज्ञापन

डॉ. अभिषेक दुबे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें