फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा होटल कारोबारी हत्याकांड: दो अधिवक्ताओं समेत पांच से पूछताछ, पुलिस को मिलीं कई जानकारियां

Thu, 13 Jan 2022 12:01 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

विनोद की हत्या में नामजद मनीष टाल वाले के बारे में पुलिस को कई जानकारियां मिली हैं। बताते हैं कि लोगों से करोड़ों रुपये उधार व ब्याज पर ले रखे हैं। पैसा लेने के बाद जब कोई वापस मांगता है तो मनीष ने कई बार उनके साथ दुर्व्यवहार तक किया।
विज्ञापन
कारोबारी विनोद अग्रवाल बॉबी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग के भांजे होटल कारोबारी विनोद अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने दो अधिवक्ताओं समेत पांच से पूछताछ की है। पूछताछ में कई सवालों के जवाब पुलिस को मिल गए हैं। हालांकि पुलिस खुलासा नहीं करना चाहती। पुलिस मृतक की देनदारी का भी एंगल साथ में लेकर चल रही है।

विज्ञापन

नौ जनवरी को होटल व चांदी कारोबारी विनोद अग्रवाल बॉबी (49) दोस्त डॉक्टर अनुराग के संग एमसीएक्स के लेनदेन को लेकर पंचायत में एक अधिवक्ता के घर हाईवे प्लाजा के पास गए थे। घर से कुछ ही दूरी पर विनोद बेहोशी की हालत में मिले थे। हालांकि परिजन अपने साथ ले गए। डॉक्टरों को दिखाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पत्नी रूबी अग्रवाल की तहरीर पर मनीष टाल वाले के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
पुलिस ने बुधवार को पंचायत में रहे दो अधिवक्ता समेत पांच से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि मृतक के कई लोगों पर रुपये हैं, जो उसके द्वारा उधार दिए गए थे। इस एंगल को भी पुलिस ने जांच में शामिल कर लिया है। पुलिस को शक है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि रुपये न लौटाने के कारण व्यवसायी की हत्या की गई हो। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि दो अधिवक्ताओं समेत पांच लोगों से पूछताछ की गई। इसके अलावा मृतक के परिजनों से भी जानकारी ली गई है। जल्द ही जांच पूरी करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष ने उधार ले रखे हैं करोड़ों रुपये 
विनोद की हत्या में नामजद मनीष टाल वाले के बारे में पुलिस को कई जानकारियां मिली हैं। बताते हैं कि लोगों से करोड़ों रुपये उधार व ब्याज पर ले रखे हैं। पैसा लेने के बाद जब कोई वापस मांगता है तो मनीष ने कई बार उनके साथ दुर्व्यवहार तक किया। यहां तक कि घर जाकर गाली-गलौज तक करने की शिकायतें मिल रही हैं। पैसा लेने के बाद फिर समझौते किए जाते हैं और जितना पैसा लिया, उसका कुछ हिस्सा ही वापस किया। बेईमानी करके कई लोगों का पैसा हड़प लिया गया। पीड़ित लोग पुलिस से इसकी शिकायत भी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें