ससुराल में उत्पीड़न का शिकार हुई युवती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगा रही है। घटना थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की है। युवती का आरोप है कि ससुराल में उसका उत्पीड़न किया गया। कार की मांग की गई। बेटा पैदा करने के लिए सास ने दबाव बनाया। इसके बाद जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पांच महीने पहले मार-पीटकर घर से निकाल दिया। उसने थाना पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी नवंबर 2020 को शमसाबाद निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक, शादी में 22 लाख रुपये खर्च हुए थे। इसके बाद भी पति और ससुराल के लोग खुश नहीं थे। आए दिन ताने मारते थे। कार की मांग करते थे। इस पर उसने ससुराल के लोगों से यही कहा कि पिता ने कर्ज लेकर शादी की है। अब कार कहां से देंगे। इस बात पर पति सहित अन्य लोग मारपीट करने लगे। उसे कमरे में बंद करके भूखा प्यासा भी रखते थे।