फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर हादसा: कंटेनर से टकराई सवारियों से भरी बस, 15 से अधिक घायल

Fri, 06 Aug 2021 01:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

बताया गया है कि बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
घायलों को एंबुलेंस में बैठाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में ग्वालियर हाईवे पर शुक्रवार तड़के करीब साढे़ तीन बजे सवारियों से भरी बस कंटेनर से टकरा गई। हादसे में 15 से अधिक सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


हादसा मलपुरा क्षेत्र में आगरा-ग्वालियर हाईवे पर गांव बाद के पास हुआ। यहां ट्रेवल्स एजेंसी की बस पीछे से कंटेनर से टकरा गई। हादसे में बस चालक और कंडक्टर समेत 15 से अधिक लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। 

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल और नजदीक ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी सुनीता, उदय सिंह, प्रिय विश्वकर्मा, प्रेम चंद कुशवाह, मनीराम, झांसी निवासी रेशमा, वीर सिंह, मुस्तफा खान, लक्ष्मण, रहीस आदि हैं। 
विज्ञापन


ट्रेवल्स एजेंसी की बस झांसी से दिल्ली जा रही थी। बस में 30 से अधिक लोग सवार थे। बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होना माना जा रहा है। हादसे के बाद आगरा-ग्वालियर हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाकर जाम को खुलवाया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें