फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ऊर्जा मंत्री ने विद्युत उपकेंद्र का किया निरीक्षण, उपभोक्ताओं को कॉल कर जानी आपूर्ति की हकीकत

Fri, 06 Aug 2021 12:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त बिजली और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति रहे, इसके लिए अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गुरुवार रात को मथुरा के लक्ष्मी नगर विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खुद उपभोक्ताओं को कॉल कर विद्युत आपूर्ति और उपभोक्ता सेवाओं की जानकारी ली। उपभोक्ताओं के फीडबैक से ऊर्जा मंत्री संतुष्ट दिखे।

विज्ञापन


श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 'अनियमितता पर कार्रवाई, अच्छे कार्यों पर बधाई' यह उत्तर प्रदेश सरकार की नीति है। उन्होंने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई हो। शिकायतों को नजरअंदाज किया तो अफसरों पर कार्रवाई होगी। 

ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिए कि एमडी और चीफ इंजीनियर उपकेंद्रों की नियमित समीक्षा करें। साथ ही नाइट पेट्रोलिंग भी करें। निरीक्षण के बाद ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त बिजली और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति रहे, इसके लिए अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें