फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: एक्सल टूटने से स्लीपर बस पलटी, एक की मौत, 59 सवारियां घायल

Tue, 22 Jun 2021 01:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

स्लीपर बस बिहार के दरभंगा जिले से दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए चली थी। बस में दरभंगा और मधुबनी जिले के करीब 95 मजदूर सवार थे।
विज्ञापन
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार की दोपहर महावन क्षेत्र के गांव अलीपुर-किशनपुर के मध्य (माइल स्टोन-117) निजी स्लीपर बस एक्सल टूटने से बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 59 सवारियां घायल हो गईं। इनमें पांच की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस और एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने घायलों को निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल और निजा अस्पताल भेजा। बस बिहार के दरभंगा से दिल्ली जा रही थी।

विज्ञापन


एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि बिहार के दरभंगा से रविवार की रात 11 बजे प्राइवेट बस करीब 95 सवारियां लेकर दिल्ली के लिए चली। इस बस में महिलाएं, पुरुष, बच्चे शामिल थे। बस में ज्यादातर मजदूर थे। सोमवार की दोपहर 12:15 बजे बस एक्सप्रेसवे से होकर जा रही थी। थाना महावन के माइल स्टोन-117 के पास बस का एक्सल टूट गया। बेकाबू हुई बस कुछ दूरी पर जाकर पलट गई। बस की सवारियों में चीख-पुकार मच गई। 

अन्य वाहनों में सवार लोग, ग्रामीण व एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने मदद की। कई थानों की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दूसरी साइड पर वाहनों को डायवर्ट करके जाम को खत्म कराया। इसके बाद क्रेन से बस को हटवाकर मार्ग सुचारु किया। घायलों में पांच की हालत चिंताजनक बनी है। वहीं, चांद पुत्र राजक निवासी बरी, कैमूति, दरभंगा (बिहार) की आगरा के एसएन हॉस्पिटल में मौत हो गई है। बस का चालक और दो क्लीनर फरार हैं।
विज्ञापन

 
ये लोग हुए घायल
हादसे में नजरुन, नरगिश, सदरु लट्दाक, इमामून, अमित कुमार, साहिद लद्दाक, रोशनी, शिवम, विक्की, बूलेन, नरेश, गोविंद कुमार, श्यामराम, अजय, शिवम कुमार और राजेश बायठा के अलावा 43 और घायल हुए हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें