फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कॉलोनी का गेट तोड़ने को लेकर घमासान, सराफा कारोबारी और डॉक्टर दंपती आमने-सामने; मुकदमा दर्ज

Sat, 27 May 2023 10:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

Agra News: आगरा में कॉलोनी का गेट तोड़ने को लेकर घमासान बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर सराफा कारोबारी और डॉक्टर दंपती आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
जगदीशपुरा थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रताप नगर में कॉलोनी के रास्ते पर लगे गेट को तोड़ने का विवाद गहरा गया है। इसमें सराफा कारोबारी और डॉक्टर दंपती आमने-सामने हैं। कारोबारी का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से गेट लगवाया था। जबकि, डॉक्टर दंपती गेट को अवैध बताकर इसका विरोध कर रहे हैं। सराफा कारोबारी ने डॉक्टर दंपती के खिलाफ जगदीशपुरा थाने में केस दर्ज कराया गया है। वहीं डॉक्टर ने भी तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


प्रतापनगर निवासी चांदी कारोबारी गौरव बंसल की पत्नी ने जगदीशपुरा थाने में डॉ. भूपेंद्र गुप्ता, डॉ. गरिमा गुप्ता के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़, मारपीट, जान से मारने की धमकी, गालीगलौज की धारा में केस दर्ज कराया है। गौरव बंसल का कहना है कि गेट कालोनीवासियों की सहमति पर सुरक्षा कारणों से लगाया गया था।

कॉलोनी के लोग भी हैं खिलाफ 

दूसरी ओर, डॉ. गरिमा गुप्ता का कहना है कि 23 मई को गेट तोड़ने का विवाद हुआ। भाजयुमो का प्रांतीय पदाधिकारी मौके पर आया। उनसे अभद्रता की। पुलिस ने दबाव में एक पक्ष का केस दर्ज कर लिया, जबकि उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को पहले तहरीर दी थी। गेट अवैध तरीके से लगाया गया है। कारोबारी ने इसे अपनी सुरक्षा के लिए लगवाया है। कॉलोनी के लोग भी इसके खिलाफ हैं।

यह भी पढ़ेंः- UP News: गांव पहुंचा सिपाही का शव तो बिलख उठा पूरा गांव, पांच वर्ष के बेटे ने दी मुखाग्नि; हर आंख से

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त विकास कुमार ने बताया कि पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करेगी। गेट वैध है अथवा अवैध, इस संबंध में नगर निगम और एडीए से पूछा जाएगा। पुलिस तहरीर में लगाए आरोपों की जांच करके कानूनी कार्रवाई करेगी।

वायरल हुआ वीडियो

जिस दिन गेट तोड़ा गया उसी दिन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस पक्ष से कौन मौजूद था। इसमें भाजयुमो नेता से विवाद रिकॉर्ड है। यह वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें