फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज धूप और गर्म हवा से झुलस रहा तन

Fri, 17 May 2024 05:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज धूप और गर्म हवा से झुलस रहा तन
विज्ञापन

44 डिग्री तापमान में घर से बाहर निकलना भी हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। तीन दिन में तापमान में पांच डिग्री बढ़ोतरी हो गई है। शुक्रवार को 44 डिग्री तापमान के बीच लोगों को अपने शरीर की त्वचा झुलसती हुई महसूस हुई। बढ़ते तापमान के बीच शुक्रवार को शहर की सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा नजर आया।
शुक्रवार को सुबह 8 बजे से ही सूरज ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। 9 बजते ही गर्म हवाओं के साथ तापमान बढ़ने लगा। दोपहर 11 बजे से 12 बजे के बीच शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री नापा गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते घर से जरूरी काम से बाहर निकले लोगों को अपना बदन झुलसता हुआ महसूस हुआ। शहर में शीतल पेय पदार्थों, गन्ना का जूस, फलों का जूस, बेल का जूस आदि जगहों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच दोपहर के समय शहर क प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा नजर आया।
विज्ञापन

तेज धूप के बीच पंखा और कूलर फेल नजर आए। लोगों को बढ़ते तापमान के बीच एसी ही सहारा नजर आ रहा है। एसी का प्रयोग बढ़ने के कारण बिजली का लोड भी जिले में बढ़ने लगा है। इससे बिजली कटौती भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बिना काम के न निकलें धूप में घरों से बाहर

सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम गर्म रहने की बात कही है। सीएमओ ने जिले के लोगों को सलाह दी है कि वे तेज धूप के बीच घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस मौसम में विशेष ख्याल रखा जाए। बच्चों को पानी बार-बार पिलाते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें