फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज पर भाजपा की नजर: 2017 का प्रदर्शन दोहराने के लिए कार्यकर्ताओं को यह 'फार्मूला' दे गए जेपी नड्डा

Mon, 09 Aug 2021 12:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को चुनावी मंथन किया। फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में हुई भाजपा ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया। 
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया है। आगरा में रविवार को संगठनात्मक ब्रज क्षेत्र के विधायक और मंत्रियों को संगठन से समन्वय की जरूरत समझाई गई। ब्रज क्षेत्र से वर्ष 2017 के चुनाव में 65 सीटों में से 57 विधायक चुने गए थे। इस बार भी इसी जीत को दोहराने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंत्र दिए।  

विज्ञापन


ब्रज क्षेत्र में भाजपा के वर्ष 2017 में अभूतपूर्व प्रदर्शन को दोहराने का दबाव है। 2012 में ब्रज में भाजपा के पास महज छह सीटें थीं, 2017 में ऐतिहासिक सफलता मिलने से उत्साहित भाजपा के सामने 2022 की चुनौती खड़ी है। 

ताजनगरी से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को प्रदर्शन को कायम रखने के लिए सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही के सिद्धांत पर काम करने के लिए कहा। इसमें अहंकार छोड़कर कार्यकर्ताओं को महत्व देने का संदेश दिया तो जनता के बीच पैठ बनाने के लिए रात्रि प्रवास का फार्मूला भी दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये मंत्र दिए
- कार्यकर्ताओं का सम्मान करें
- मोदी योगी की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं
- मंडल, बूथ व शक्ति केंद्रों को और मजबूत करें, बूथ प्रबंधन पर जोर दिया
- कोरोना की दूसरी लहर में सक्रियता : लोगों के बीच पहुंचकर सेवा कार्य

खराब परफॉर्मेंस वालों का कटेगा टिकट
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ब्रज क्षेत्र में कई दिग्गजों के टिकट कटने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा, नॉन परफार्मेंस वाले विधायक अपनी परफार्मेंस सुधार लें। 2022 में नए चेहरों को मौका मिलेगा। टिकट किसी को भी मिले सभी पार्टी के लिए काम करें। उनमें किसी तरह का मतभेद नहीं होना चाहिए।

ये रहे मौजूद 
संगठनात्मक बैठक में ब्रज क्षेत्र के सह प्रभारी संजीव चौरसिया, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर सिंह, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूक, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, अंजुला माहौर, संतोष कटारा, मनोज गर्ग, राजकुमार पथिक, हेमंत भोजवानी, सोनू चौधरी, सहदेव शर्मा, दीपिका लाल, नेहा राठौर, ब्रजेश उपाध्याय, शिव कुमार शर्मा, शिव शैलेंद्र सिंह, सुमित उपाध्याय, विधायक रामप्रताप सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें