कासगंज। भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर जनपद भर में प्रत्येक बूथ एवं सेंक्टर में कार्यक्रम उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी। वहीं उनके बताए रास्ते पर चलकर पार्टी के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने प्रत्येक बूथ पर जयंती को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्षों, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारियों, बूथ अध्यक्षो को जिम्मेदारी दी।
जिसके अनुसार बूथ अध्यक्षों ने अपने-अपने बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की। जिसमें प्रदेश की योगी सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में पूरी मेहनत के साथ जुटने का आवाह्न किया गया। योगी सरकार की साढ़े 4 वर्ष की उपलब्धियों की पुस्तकों का वितरण किया गया।
कार्यक्रमों के दौरान अनिल पुंढीर, नीरज शर्मा, डा. बीडी राणा, महेंद्र सिंह राणा, जय सिंह वर्मा, रमेश साहू, शरद गुप्ता, अनुरोध प्रताप सिंह, उत्तमचंद पाथरे, रामनिवास राजपूत, मनीषा गुप्ता, विजय लक्ष्मी, केके सक्सेना, मनोज शर्मा, डा. शेलेंद्र यदुवंशी, सुनील पांडेय, शांतनु चौधरी, विकास अवस्थी, श्यामु यादव, अमित बाबा, राजीव यादव, कमल सक्सेना, डा. हर्ष कुमार, प्रवीण पांडेय, संजय मूना, स्नेहलता शर्मा आदि मौजूद रहे।
कम्युनिटी हॉल में मनाई गई पं. दीनदयाल की जयंती
कासगंज। भाजपा की नगर इकाई के द्वारा कम्युनिटी हॉल में पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने एवं प्रदेश सह संयोजक नमामि गंगे अनिल पुंढीर, संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ जयसिंह वर्मा, मंडल महेंद्र राणा ने दीप प्रज्वलन व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यापर्ण किया। प्रदेश सह संयोजक नमामि गंग ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, योजनाओं के बारे में सदस्यों को बताया। इस दौरान संयोजक मंडल उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा स्नेहलता शर्मा, जिला सहसंयोजक व्यापार प्रकोष्ठ सूरज सिंह लोधी, ओम प्रकाश वर्मा, विवेक पाटकर, राजकमल, प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।