फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक सड़क में समा गई मोटरसाइकिल, आठ फीट बड़ा गड्ढा बना

Wed, 14 Oct 2020 12:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
गड्ढे में समाई बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के दयालबाग से जयराम बाग की ओर जाने वाली सड़क फिर धंस गई। मंगलवार की शाम को सड़क पर गड्ढा हुआ जो रात नौ बजे तक आठ फीट तक बड़ा हो गया। सड़क के धंस जाने के कारण इसमें मोटरसाइकिल समा गई। 

विज्ञापन


दो महीने के अंदर यह पांचवां मौका है, जब दयाल बाग में सड़क पर गहरा गड्ढा हुआ है। देर रात सड़क के धंसने के बाद क्षेत्र के लोगों ने सड़क पर पत्थर रख के वाहन चालकों को वहां से निकलने पर रोक लगाई।


दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने से जयराम बाग को जाने वाली सड़क पर मंगलवार की रात बड़ा गड्ढा हो गया, जिसमें एक मोटरसाइकिल गिर गई। घर के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी हुई थी। गनीमत यह रही कि उस समय कोई वाहन नहीं निकल रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढे वाली जगह पर पत्थर रखे

हादसे के तुरंत बाद क्षेत्रीय लोगों ने गड्ढे वाली जगह पर पत्थर रख दिए और रात में बल्लियां लगा दी। इस क्षेत्र में दो महीने के अंदर 5 बार सड़क पर गहरे गहरे गड्ढे हुए हैं जिन्हें अब तक भरा नहीं जा सका है।

दयालबाग रोड निवासी महावीर निषाद ने कहा कि घर के पास अचानक से सड़क धंसनी शुरू हो गई जो धीरे-धीरे फैलती चली गई। अचानक से सड़क में गड्ढे के कारण यहां खड़ी मोटरसाइकिल भी गिर गई। सीवर और पानी की लाइन के कारण हमारे क्षेत्र की ज्यादातर सड़कें खोखली हो चुकी हैं।

सौरभ चौधरी ने कहा कि 12 साल पहले यहां गहरी सीवर लाइन बिछाई गई थी। इसके बाद कई पाइपलाइन भी यहां डाली गई है। लगता है लीकेज के कारण यह सड़क धंसी है। पूर्व में 4 जगह गड्ढे हुए, वह भी सीवर लाइन के कारण हुए थे।

जलनिगम के प्रोजेक्टर मैनेजर आरके गुप्ता ने कहा कि दयालबाग में जहां सड़क धंसी है, वहां जांच करनी पड़ेगी कि हमारी लाइन निकली है या नहीं। निरीक्षण करा कर जानकारी दे पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें